फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cycles to Run Again in Panchkula; Development Works to Gain New Momentum: Mayor

पंचकूला में फिर दौड़ेंगी साइकिलें, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार : मेयर

Sun, 31 May 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cycles to Run Again in Panchkula; Development Works to Gain New Momentum: Mayor
पदभार संभालते ही साइकिल ट्रैक प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने का किया एलान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के नवनिर्वाचित महापौर शामलाल बंसल ने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। नगर निगम कार्यालय में प्रवेश से पहले उन्होंने भूमि को नमन किया और पूजा-अर्चना के बाद महापौर की कुर्सी संभाली। पदभार ग्रहण समारोह में समर्थकों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सबसे पहले उनके पुराने मित्र, भारतीय जनता किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद वीके सूद ने उन्हें लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी। पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने भी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, ओमप्रकाश देवीनगर, पूर्व भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता, पार्षद भारत हितैषी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में महापौर शामलाल बंसल ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में पंचकूला के साइकिल ट्रैक प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करना शामिल है। बंसल ने कहा कि पंचकूला हरियाणा का पहला शहर था, जहां साइकिल ट्रैक की अवधारणा लागू की गई थी और इसे लोगों ने खूब सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देशों में साइकिलिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। साइकिल ट्रैक के पुनर्जीवित होने से ईंधन की बचत होगी, पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
पदभार ग्रहण के बाद महापौर ने नगर निगम आयुक्त विनय कुमार, संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान और सिमरजीत कौर के साथ वार्ड पार्षदों की बैठक की। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याएं और विकास कार्यों की जरूरतें रखीं। पार्षद भारत हितैषी ने भी अपने वार्ड की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिनके समाधान का आयुक्त ने आश्वासन दिया।

महापौर बंसल ने कहा कि सभी पार्षदों और अधिकारियों के सहयोग से शहर के विकास कार्यों को तेज गति दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम पंचकूला को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed