{"_id":"5d3cb45e8ebc3e6cd710e05a","slug":"cycle-accident-chd-panchkula-news-pkl345697082","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी और स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी और स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच को दबोचा
विज्ञापन
सेक्टर-39 थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी और स्नैचिंग के आरोपी
- फोटो : 27cty1010.JPG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी के मामले में तीन नाबालिगों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल, चेन, रिंग, एक बाइक, एक बैटरी, दो फर्जी नंबर प्लेट समेत 12 हजार की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान बुड़ैल निवासी गौरव (18), विनोद (18) और तीन नाबालिगों के रूप में हुई है।
सेक्टर-39 थाना पुलिस के अंतर्गत सूचना मिल रही थी कि अलग-अलग सेक्टरों में बाइक चोरी, स्नैचिंग, घरों में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। इसके बाद थाना प्रभारी अमनजोत सिंह ने टीम का गठन किया और गुप्त सूचना पर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनसे दो मोबाइल, चेन, रिंग, एक बाइक, एक बैटरी, दो फर्जी नंबर प्लेट समेत 12 हजार नकदी बरामद की है।
ये केस सुलझाए
पुलिस के अनुसार आरोपियों के गिरफ्त में आने से सेक्टर-39 थाने में दर्ज दो बाइक चोरी, दो स्नैचिंग और एक घर में चोरी के केस को सुलझा लिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी विनोद और गौरव 9वीं तक पढ़े हैं और नशे के आदी हैं। बता दें कि इससे पहले भी सेक्टर-39 थाना पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे कई मामले सुलझे हैं।