फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cyber ??thugs withdrew 28 thousand from the account of retired chief secretary's wife

रिटायर चीफ सेक्रेटरी की पत्नी के खाते से साइबर ठग ने 28 हजार निकाले

Sat, 30 Jul 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs withdrew 28 thousand from the account of retired chief secretary's wife
पंचकूला। स्टेट साइबर थाने में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हुए हैं। इसमें पहला मामला हरियाणा के रिटायर्ड चीफ सेक्रेटरी की पत्नी के साथ 28 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी की है। दूसरा मामला हरियाणा के एजी की फर्जी ई-मेल एड्रेस बनाने का है। तीसरे मामले में साइबर ठगी के लिए फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का है।
विज्ञापन

एमडीसी निवासी एवं हरियाणा के पूर्व चीफ सेक्रेटरी धर्मवीर सिंह की पत्नी के साथ 28134 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है। किया धर्मबीर ने पंचकूला स्टेट साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्हें बीएसएनएल नंबर को एयरटेल नेटवर्क में पोर्ट करवाना था। गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च कर कॉल किया तो फोन रिसीव करने वाले ने खुद का नाम त्रिपाठी बताया और उसने मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से आर्टेमिक्स एप डाऊनलोड करने की सलाह दी।
विज्ञापन

आरोपी के कहे अनुसार एप डाउनलोड किया। डाउनलोड करते ही एप के माध्यम से फोन कनेक्ट हो गया और आरोपी ने पहले तो 28134 रुपये निकाले और बाद में 40 हजार और 24 हजार का भी ट्रांजेक्शन करने की कोशिश की। समय रहते मामले की शिकायत बैंक में दी। बैंक अधिकारी ने 40 और 24 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन को रोक पर डाल दिया और बैंक खाता ब्लॉक कर दिया। इससे पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया। शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी तुरंत स्टेट साइबर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के एजी का फर्जी ई-मेल बनाकर बार काउंसिल मेंबर को ई-मेल करता था
हरियाणा के एडवोकेट जनरल का फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर हाईकोर्ट के बार काउंसिल के मेंबर को ईमेल करने का मामला सामने आया है। सेक्टर -16 के पंकज भाटला ने स्टेट साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि हरियाणा के एजी बलदेव राज महाजन के नाम से किसी ने फर्जी ई-मेल आईडी बना ली। इसके बाद वह बार काउंसिल के सदस्यों को ब्लैंक ई-मेल भेजता करने लगा। हरियाणा एजी को इस मामले जानकारी मिलते ही मामले की शिकायत पुलिस को दी गई ताकि ई-मेल को ब्लॉक किया जा सके।

फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को ठगा
लोगों को अमीर बनाने के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी स्टेट साइबर थाना के पुलिसकर्मी को मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाने के हेड कांस्टेबल अंकुश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसे जानकारी मिली कि आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के चार लोगों द्वारा फर्जी गेट रिच ग्रुप ए-1 नाम का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। केशवराज, कालिदासी मंडल, नारगंति और प्रेमांगशु शर्मा चारों ग्रुप का एडमिन बना हुआ है। लोगों को अमीर बनाने के लिए उनसे ऑनलाइन पैसा मंगवाकर उनके पैसों को दोगुना करवाने का झांसा दिया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed