फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cyber ??police station set up in Sector 12 will check online crimes

सेक्टर 12 में स्थापित हुआ साइबर थाना, लगेगी ऑनलाइन अपराधों पर लगाम

Fri, 01 Jul 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??police station set up in Sector 12 will check online crimes
पंचकूला। सेक्टर-12 आर्थिक अपराध शाखा के भवन में साइबर अपराध को कम करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए साइबर थाना स्थापित कर दिया गया है। इसकी शुरुआत जुलाई के पहले सप्ताह में होगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसकी पुष्टि पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी ने की। फिलहाल एक एसएचओ सहित पांच से छह पुलिस कर्मचारियों की यहां तैनाती की जाएगी, लेकिन कुछ माह में इनकी संख्या बढ़ाकर करीब 20 से 35 कर दी जाएगी।
विज्ञापन

साइबर अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दो साल में साइबर क्राइम में कई गुना इजाफा हुआ है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने साइबर थाना स्थापित करने का फैसला किया है। इससे पहले भी साइबर अपराधों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर तत्कालीन डीसीपी ले हर थाने में साइबर डेस्क स्थापित किया है। इससे साइबर अपराध पर नकेल नहीं लग सकी थी। साइबर सेल की टीम ज्यादातर तकनीक कार्य संभाल रही थी। ठगी करने वालों की लोकेशन, उनके द्वारा हड़पी गई धनराशि को ट्रांसफर करने वाले खातों की जानकारी, संबंधित खाताधारकों की जानकारी और साइबर ठगी में प्रयुक्त नंबरों की पहचान निकालती थी।
विज्ञापन

जिले में साइबर थाने की दरकार क्यों
बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों को देखकर जिले में साइबर थाने की दरकार बनी हुई है। प्रतिदिन जिला पुलिस के पास ऑनलाइन ठगी के मामले पहुंच रहे हैं। मगर संसाधनों की कमी और प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी से पुलिस इन साइबर ठगों तक नहीं पहुंच पाती है। इस कारण साइबर ठग आसानी से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर लोगों को साइबर ठगों से सतर्क रहने के लिए जागरूक करती है, लेकिन साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई उनके खातों से निकाल लेते हैं। साइबर अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में पिछले कुछ वर्षों में साइबर क्राइम में कई गुना वृद्धि हुई है। अभी तक साइबर सेल की मदद से साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाता था। मगर साइबर अपराधियों का जाल कई राज्यों तक फैला होने के चलते अपराधी जल्द पकड़ में नहीं आते थे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा थाना
साइबर थाने में साइबर क्राइम के विशेषज्ञ और तकनीक के जानकार कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इन कर्मचारियों को साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि साइबर ठगी होने के तत्काल बाद टीम सक्रिय हो सके और ठगी करने वालों तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा थाने में आधुनिक तकनीक के कंप्यूटर सिस्टम लगाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द साइबर ठगों तक पहुंचकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed