फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cyber ??criminals keep an eye on people's bank account

साइबर अपराधियों की नजर लोगों के बैंक एकाउंट पर

Sat, 20 Jun 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??criminals keep an eye on people's bank account
पंचकूला। साइबर क्राइम आरोपियों की निगाह जिले के लोगों के बैंक एकाउंटों पर है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। ऑनलाइन लेनदेन में चूक होने पर जिले के कई लोगों के बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने रकम पार कर ली। पिछले करीब 16 दिनों में साइबर अपराधियों ने पांच मामलों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पहला मामला:
ट्रैवल एजेंसी के संचालक सेक्टर-4 निवासी मनीष भसीन ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 31 मई की देर रात से लेकर एक जून की सुबह तक उनके बैंक खाते से कुल 29 बार 1,99,236 रुपये निकाले गए। उनका बैंक अकाउंट सेक्टर 11 स्थित ब्रांच में है। हैरत की बात यह है कि अज्ञात आरोपी ने बिना ओटीपी के ही ऑनलाइन उनके बैंक खाते से रकम निकाल ली। वह सुबह उठे तो बैंक खाते से रकम गायब होने का पता लगा।
विज्ञापन

दूसरा मामला:
चंडी मंदिर कैंट स्थित सेक्टर-ए निवासी ब्रिगेडियर नीरज कुमार सोनी से आई-फोन 6 डिलीवर करने का झांसा देकर ऑनलाइन 9,799 रूपये ठग लिए गए। ब्रिगेडियर नीरज कुमार सोनी की शिकायत पर थाना चंडी मंदिर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्रिगेडियर ने पुलिस को बताया कि 11 मई को उन्होंने ऑनलाइन आई-फोन 6 खरीदने के लिए 2 गुड फर्म पर ट्रांजेक्शन की। उन्होंने फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड पर ट्रांजेक्शन की और 9,799 रुपये की पेमेंट उनके क्रेडिट कार्ड से हुई। 12 मई को किसी बुक स्टोर के लिंक अकाउंट में राशि क्रेडिट हुई मिली। इसके बाद भी सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला:
सेक्टर-20 निवासी बुजुर्ग राकेश मेहता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ई-लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से पचास हजार रुपये साफ कर डाले। राकेश मेहता को मोबाइल पर कोरियर कंपनी से डिलीवरी करने का मैसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्हें एक नंबर से कॉल आई और उन्हें एप से चार रुपये जमा करने को कहा गया। तुरंत बाद अज्ञात आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजा। जैसे ही राकेश मेहता ने लिंक ओपन किया तो उन्हें संदेश हुआ। उनके खाते से अलग-अलग चार ट्रांजेक्शन में कुल पचास हजार रुपये निकाल लिए।
चौथा मामला
चंडी मंदिर कैंट में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं दे रहे सैन्य अधिकारी पीयूष चंद्र झा के बैंक खाते से अज्ञात ने ऑनलाइन 1.25 लाख रुपये साफ कर डाले। मूल रूप से बिहार के भागलपुर निवासी एवं चंडी मंदिर कैंट के लेफ्टिनेंट पीयूष चंद्र झा की शिकायत पर चंडी मंदिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेफ्टिनेंट ने पुलिस को आरोपी के कई मोबाइल नंबर भी दिए हैं। बावजूद इसके पुलिस मामले को सुलझाने में फिलहाल तक नाकाम है। आरोपी ने लेफ्टिनेंट के एसबीआई बैंक के दो अलग-अलग खातों से कुल 1.25 लाख रुपये साफ किए। एक खाते से 1.20 लाख रुपये और दूसरे खाते से पांच हजार रुपये निकाले गए।
पांचवां मामला
पंचकूला के सेक्टर-19 निवासी एवं सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट की दुकान नंबर- 82 में राज रेफ्रिजरेटर इलेक्ट्रिकल्स के मालिक राज कुमार आहूजा के बैंक खाते से आरोपियों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वर्तमान में शिकायत मिलते ही केस दर्ज किए जा रहे हैं। साइबर क्राइम से संबंधित मामलों में अन्य राज्यों में जाकर जांच करने सहित विभिन्न प्रकार के प्रयास करने होते हैं। इस कारण अन्य आपराधिक मामलों की तुलना में साइबर क्राइम के केस सुलझने में कुछ अधिक समय लगता है। उम्मीद है कि सभी मामलों को सुलझा लिया जाएगा। - मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed