{"_id":"6709a85eb253946d85027594","slug":"cut-womans-bag-and-stole-rs-50000-case-registered-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-116213-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला का बैग काटकर 50 हजार रुपये उड़ाए, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला का बैग काटकर 50 हजार रुपये उड़ाए, मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मुख्य बाजार में स्थित बैंक से रुपये निकाल कर करियाना का सामान लेने जा रही महिला के बैग से 50 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सीना देवी निवासी नालागढ़ रोड गांव वासुदेवपुरा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह मुख्य बाजार में स्थित पीएनबी से रुपये निकालने के लिए निकली। घर में उसकी पोती की शादी है।
उसने बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बैग में रख लिए। इसके बाद बैंक से निकल कर वह किरयाना स्टोर पर सामान खरीदने चल पड़ी। स्टोर से सामान खरीदकर जब थैले से रुपये निकलने लगी ताे देखा कि 50 हजार रुपये गायब थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक से किरयाना स्टोर तक आते समय किसी ने बैग काटकर उसमें से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।