{"_id":"68daaa1ba74abebacb008743","slug":"crowds-of-devotees-gathered-for-the-grand-palanquin-procession-of-shri-sai-baba-panchkula-news-c-16-1-pkl1027-831889-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्री साईं जी की भव्य पालकी यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्री साईं जी की भव्य पालकी यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़
Mon, 29 Sep 2025 09:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। श्री शिरडी साईं बाबा के जन्मोत्सव समारोह में राजपुरा टाउन स्थित श्री साईं मंदिर से सोमवार को एक भव्य और मनमोहक पालकी यात्रा निकाली गई। जय साईं राम के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। इस शोभायात्रा में साईं समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था का प्रदर्शन किया। यात्रा की अगुवाई मंदिर कमेटी के प्रमुख सदस्यों तरसेम जोशी, मैडम सुदेश जोशी और मनोज मोदी ने की। यह यात्रा एमएलए रोड, श्री झूले लाल मंदिर समेत शहर के अलग-अलग मोहल्लों से होकर गुजरी। इस मौके पर भक्तों का हुजूम देखते ही बन रहा था। पालकी यात्रा लकड़ मंडी और पंचरंगा चौक से होते हुए वापस शिरडी साईं मंदिर में समाप्त हो गई।
ढोल की थाप पर थिरके श्रद्धालु:
सबसे आकर्षक दृश्य वह था जब बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते-गाते और झूमते हुए चल रहे थे। भक्ति के रंग में रंगे इन श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे माहौल में एक नई ऊर्जा भर दी।
भजन-कीर्तन और महाआरती:
मंदिर पहुंचने के बाद, श्रद्धालुओं ने लगभग एक घंटे तक श्री साईं जी का भजन-कीर्तन किया। इसके बाद साईं बाबा की भव्य महा-आरती की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसे पाकर सभी श्रद्धालु निहाल हो गए। इस धार्मिक अवसर पर तरसेम जोशी, मनोज मोदी, सुदेश जोशी, भारती जोशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट राजू मल्होत्रा, कमल सूद मौजूद रहे।