फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crowd of tourists at Tikkar Tal Lake in the beginning of winter, mesmerized by the calm atmosphere

Panchkula News: सर्दियों की शुरुआत में टिक्कर ताल झील पर सैलानियों की भीड़, शांत वातावरण ने किया मंत्रमुग्ध

Sun, 24 Nov 2024 07:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists at Tikkar Tal Lake in the beginning of winter, mesmerized by the calm atmosphere
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में स्थित टिक्कर ताल झील ने इस सर्दी के मौसम में सैलानियों की भारी भीड़ का स्वागत किया। झील का शांत और सुरम्य वातावरण प्रकृति प्रेमियों और रोमांच चाहने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सर्दियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही आनंदसागर मांटेसरी, कालका और धर्मपुर हिमाचल के बोटिंग और एडवेंचर पार्क में आने वाले पर्यटकों ने रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव लिया।



झील के किनारे सुबह का नजारा बेहद खूबसूरत था। ठंडे मौसम में धुंध की चादर ने झील को और भी आकर्षक बना दिया। यहां आने वाले सैलानियों ने झील की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा और नाव चलाने का आनंद लिया। बच्चे और परिवार एडवेंचर पार्क के झूलों और खेलकूद में व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन




सैलानी खासतौर पर एडवेंचर एक्टिविटी और प्राकृतिक शांति के लिए यहां खिंचे चले आते हैं। बोटिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसे विकल्प सर्दियों के मौसम में पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होते हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी सैलानियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं का खास ख्याल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोरनी की झीलें और यहां का शांत वातावरण न केवल सर्दियों के पर्यटन के लिए लोकप्रिय हैं, बल्कि यह क्षेत्र परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड बिताने के लिए भी उपयुक्त है। बढ़ती ठंड और खूबसूरत दृश्यों ने इसे सैलानियों के लिए एक आदर्श स्थान बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed