फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crop diversification necessary to increase farmers' income: Dalal

किसानों का आय बढ़ाने को फसलों का विविधिकरण जरूरी : दलाल

Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crop diversification necessary to increase farmers' income: Dalal
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसलों का विविधिकरण किया जाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकार ने ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना चलाई हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में हमने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को वर्ष 2030 तक दोगुणा करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही उत्पादन को तीन गुणा किया जाएगा। दलाल ने कहा कि बाजार में फलों व सब्जियों के भाव लागत से भी कम रहने पर किसान को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए ‘भावान्तर भरपाई योजना’ चलाई है। इसमें 21 बागवानी फसलों के संरक्षित मूल्य निर्धारित किए हैं। फसलों में प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए ‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना’ भी चलाई हुई है। किसानों को उनकी पैदावार की ग्रेडिंग, पैकिंग, स्टोरेज और कृषि बाजार व उपभोक्ताओं से जोड़ने के लिए 486 किसान उत्पादक समूह बनाये गए हैं। इसके साथ 76,855 किसानों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 1000 किसान उत्पादक समूह बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed