{"_id":"622e52a9fd0e0f418872f0b6","slug":"criteria-will-be-decided-for-cet-notification-likely-this-month-panchkula-news-pkl4446194114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी के लिए तय होंगे मापदंड, इसी माह अधिसूचना की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी के लिए तय होंगे मापदंड, इसी माह अधिसूचना की संभावना
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए मापदंड तय करने जा रही है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। संभावना है कि इसी माह इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके बाद ही सीईटी को लेकर सभी तरह की शंकाएं दूर हो सकेंगी।
नौकरियों के लिए हरियाणा सरकार पहले ही आर्थिक सामाजिक आधार के नंबरों को आधा कर चुकी है। पहले जहां आर्थिक सामाजिक आधार पर 10 अंक मिलते थे, अब उनको ढाई-ढाई करके पांच तय कर दिया है। जिनके घर में नौकरी नहीं है उसको ढाई अंक और जिनके पिता की मौत हो चुकी है, उसके लिए भी ढाई अंक ही मिलेंगे। अब जून में संभावित सीईटी की परीक्षा के लिए हरियाणा सरकार मापदंड बना रही है। नियम तय होने के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इसमें यह तय किया जाएगा कि परीक्षा में प्राप्त अंक और आर्थिक सामाजिक अंकों को एक साथ जोड़कर स्कोर जारी किया जाए या नहीं।
गौरतलब है कि सीईटी के बाद ग्रुप सी और डी के करीब 50 हजार पदों को भरा जाना है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि सीईटी के लिए नोटिफिकेशन के बाद सब कुछ तय हो पाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने तय किया है कि सीईटी के नियम तय होने के बाद खाली सभी पदों को विज्ञापित किया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का मानना है कि पदों की पूरी जानकारी मिलने के बाद युवा पोर्टल पर पंजीकरण अधिक कराएंगे। अभी तक 8.9 लाख युवाओं ने ही परीक्षा के लिए आवेदन किया है। ग्रुप सी में काफी संख्या में तकनीकी पद भी शामिल हैं, जिनका पूरा ब्यौरा पद के अनुसार दिया जाएगा।