Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   young man hanged himself in Raipur Rani Panchkula

Panchkula: 'जिसने मुझे मारा है'... मारपीट से आहत युवक ने लगाया फंदा, मरने से पहले बनाया Video

Tue, 04 Nov 2025 09:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रायपुररानी (पंचकूला)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायपुररानी (पंचकूला) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Nov 2025 09:12 PM IST
सार

‘जिसने मुझे मारा है, मैं घर जाकर फांसी लगाऊंगा और उनका नाम बताऊंगा।’ यह बातें युवक ने मरने से पहले वीडियो में रिकॉर्ड की और फिर फंदा लगा लिया। घटना पंचकूला के रायपुररानी की है। 

विज्ञापन
young man hanged himself in Raipur Rani Panchkula
युवक ने वीडियो बनाया। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विज्ञापन

पंचकूला के रायपुररानी में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। टांगरी नदी से घर लौटने के बाद एक युवक ने फंदे से लटक कर जान कर ली। मृतक की पहचान रायपुररानी के सागर सिंगला के रूप में हुई है। मरने से पहले सागर ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने टांगरी नदी के पास उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट से आहत होकर वीडियो में सागर ने कहा, ‘जिसने मुझे मारा है, मैं घर जाकर फांसी लगाऊंगा और उनका नाम बताऊंगा।’ यह वीडियो उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला था और कुछ ही देर में वायरल हो गया। सूचना पाकर रायपुररानी थाना पुलिस घर पहुंची। मृतक की मां मोनिका की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

वीडियो देख दोस्त घर पहुंचे
वीडियो देखने के बाद उसके दोस्त रोहित और यूसुफ तुरंत उसके घर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोस्तों ने सागर से फंदे से लटका देखा तो उन्होंने शोर मचाया और परिवार को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल रायपुररानी में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी में भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी
पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और वीडियो के समय, लोकेशन व तकनीकी विवरण की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जाएगा कि सागर ने आखिरी बार किससे बात की थी। उसे किन लोगों ने पिटा जांच की जा रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन लोगों ने सागर को प्रताड़ित किया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मौत के असली कारण और पिटाई करने वालों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिसप्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। वीडियो में कही गई बातों के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सागर को किसने और क्यों पीटा था। -सुखबीर सिंह, एसएचओ रायपुररानी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed