फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   taxi loot, pinjore loot, taxi driver, pinjore police, pinjore, panchkula

चालक से पानी मंगवाया, पीछे से टैक्सी लेकर हुए गायब

Sat, 30 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
taxi loot, pinjore loot, taxi driver, pinjore police, pinjore, panchkula
कार और टैक्सी की टक्कर - फोटो : self
महिला समेत तीन लोग परवाणू बाईपास से एक टैक्सी को लेकर भाग गए। टैक्सी चालक ने इस संबंध में पिंजौर थाना पुलिस को शिकायत दी है। चालक की शिकायत पर पिंजौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों ने वारदात को अंजाम टैक्सी चालक से पानी मंगवाने के बहाने दिया। जैसे ही टैक्सी चालक पानी लेने गया, पीछे से वह टैक्सी को लेकर गायब हो गए।
विज्ञापन

गांव खेड़ी गुजरा निवासी तरसेम चंद ने बताया कि वह सुभाष कुमार की स्विफ्ट डिजायर कार को पंजाब के डेराबस्सी में बतौर टैक्सी चला रहा था। वह 14 अप्रैल को डेराबस्सी से एक सवारी को लेकर शिमला की ओर जा रहा था। जब वह जीरकपुर पहुंचा तो वहां एक महिला समेत दो सवारियों ने हाथ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने भी शिमला जाने की बात कही। वह तीनों सवारियों को लेकर शिमला लेकर गया। 15 अप्रैल को जब तीन सवारियों को लेकर पिंजौर परवाणू के पास पहुंचा तो उन्होंने प्यास लगने की बात कहकर पानी मांगा। तरसेम चंद ने बताया कि कार रोक वह बिटना आश्रम में पानी लेने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वापस लौटा तो टैक्सी गायब थी। उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को चालक ने बताया कि कार में ही उसका पर्स, मोबाइल और टैक्सी की चाबी थी। पुलिस ने चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed