फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Mahant Room, Five lakh jewelery, 60 Thousand, theft

महंत के कमरे से पांच लाख के जेवर और 60 हजार रुपये चोरी

Fri, 18 Mar 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Fri, 18 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Mahant Room, Five lakh jewelery,  60 Thousand, theft
पांच लाख के जेवर और 60 हजार रुपये चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वार्ड 6 स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के महंत बाला स्वामी के कमरे में बुधवार की देर रात आठ नकाबपोश लुटेरों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने करीब पांच लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर और कमरे में रखे 60 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों मौके पहुंचे। महंत बाला स्वामी ने बताया कि बुधवार की रात करीब एक बजे 7-8 नकाबपोश युवकों ने कमरे के दरवाजे को लात मार तोड़ा दिया और अंदर घुस आए।
विज्ञापन


आवाज सुन कर कमरे में सो रहे पत्नी, बच्चे और वह जग गये तो देखा कि युवकों ने हाथ में डंडे पकड़ रखे थे। अंदर घुसते ही नकाबपोश ने चुप रहने की धमकी दी। महंत ने बताया कि उन्होंने हाथ से दो सोने की अंगुठी और चांदी का कड़ा उतर कर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने पत्नी की बालियां, अंगुठियां भी छीन ले गए। इसके बाद युवकों ने कमरे में रखी अलमारी को तोड़ा और उसमें रखे सोने, चांदी के जेवरातों उठा लिया। इसके अलावा कमरे में रखी करीब 60 हजार रुपये नगदी को भी लेकर फरार हो गए।


नकाबपोश युवकों की उम्र करीब 25 साल होगी। वीरवार को सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने डकैती का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed