फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Kadian, IFS officer, killed, mere accident, panchkula

आईएफएस अधिकारी कादियान की मौत महज एक हादसा

Sat, 11 Jun 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Kadian, IFS officer, killed, mere accident,  panchkula
संदिग्ध हालात में IFS अधिकारी की मौत - फोटो : amar ujala
सेक्टर-5 स्थित वेलकम होटल बेलाविस्टा की छठी मंजिल से गिरकर हुई हरियाणा के आईएफएस अधिकारी अजय कादियान की मौत को पंचकूला पुलिस ने महज एक हादसा करार दिया है। यही कारण है कि पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा-174 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में चार लोगों के बयान दर्ज करने और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल के बाद यह कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस इस घटना को लेकर अभी भी होटल के अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार शाम को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित वेलकम होटल बेलाविस्टा की छठी मंजिल पर बने स्वीमिंग पूल साइड से गिरने से फारेस्ट विभाग में तैनात चीफ कंजर्वेटर अजय कादियान की मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना की जांच कर रहे सेक्टर-5 थाना के सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को चार लोगों के बयान दर्ज किए गए। इसमें सबसे पहले होटल बेलाविस्टा के स्वीमिंग पूल के ट्रेनर हेमंत का ब्यान दर्ज किया गया। हेमंत ने बताया कि वीरवार शाम को अजय कादियान स्वीमिंग पूल आए थे और उन्होंने पूल की मेंबरशिप के बारे में जानकारी ली थी। हेमंत ने वह उनको जानता नहीं था। इसलिए वह उनके बारे में जानकारी लेने के लिए रिसेप्शन पर गया था। जब वह लौटा तो अजय कादियान स्वीमिंग पूल साइड से कहीं ओर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुछ देर बाद शोर सुना कि कोई छत से गिर गया है। हेमंत ने बताया कि जब उसने नीचे देखा तो होश उड़ गए। हेमंत ने कहा कि वह उनको पहचान गया और लोगों को बताया कि यह तो अभी पूल की मेंबरशिप के बारे में पूछ रहे थे। पुलिस को दिए गए बयान में हेमंत ने यह भी बताया कि है कि उसने उनको गिरते हुए नहीं देखा है। 

पुलिस ने मां, साले और साढ़ू के बयान दर्ज किए
पुलिस ने अजय कादियान की मां ओमवती, साले युविंदर और साढ़ू महिंदर के बयान दर्ज किए हैं। सभी ने बयान में एक ही बात कही है कि अजय कादियान को ऐसी कोई परेशानी नहीं थी, जिससे वह आत्महत्या के लिए घातक कदम उठाते। सभी ने कहा कि यह एक दुखद हादसा है। अजय कादियान के साढ़ूू महिंदर गुड़गांव में आईएफएस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि वे विभागीय ट्रेनिंग के कारण दो दिन से पंचकूला में थे। अजय को ऐसी कोई परेशानी नहीं थी, जिससे वह इस प्रकार का कदम उठाए। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि छठी मंजिल से गिरने के कारण मृतक की सारी पसलियां टूट गईं थीं। पोस्टमार्टम के दौरान सामान्य अस्पताल के पीएमओ, सीएमओ भी मौजूद रहे। वहीं शव को लेने के लिए परिजनों के अलावा वन विभाग की निदेशिका डा. अमरिंद्र कौर, महाप्रबंधक मुख्यालय परमजीत सांगवान और वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे थे। 

 
कोट्स
घटना स्थल और मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके अलावा ऐसा कोई गवाह भी नहीं मिला जिसने अजय कादियान को नीचे गिरते या फिर कूदते हुए देखा है। यही कारण है कि इस मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। 
ईश्वर सिंह, सब इंस्पेक्टर सेक्टर-5 थाना पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed