फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Industrial Area Phase 1 Newborn body found in garbage heap

Panchkula: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 28 Feb 2026 11:08 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Feb 2026 11:08 AM IST
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Panchkula Industrial Area Phase 1 Newborn body found in garbage heap
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 323 के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह निगम की टीम क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर कूड़े के ढेर में पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन





सूचना मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी, सेक्टर-7 थाना के एसएचओ तथा एसीपी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को यहां कौन और कब छोड़कर गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा मृत अवस्था में फेंका गया था या उसकी मौत बाद में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed