फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula,Case, Enter, Accused, search, police

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 12 May 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
 Panchkula,Case, Enter, Accused, search, police
बाघों को मारकर खाने और उनका खून पीने के आरोप में कैद था शिकारी - फोटो : demo
 शादी का झांसा देकर लड़की से जिस्मफरोशी में कराने के मामले में कालका पुलिस ने पीड़ित लड़की के ब्यान पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इससे पहले कालका और पिंजौर पुलिस सीमा विवाद को लेकर परेशान थी, लेकिन जैसे ही यह विवाद खत्म हुआ पुलिस ने लड़की के साथ मौके पर जाकर आरोपियों के घरों की पहचान की, जोकि धर्मपुर है। आरोपी यहां किराए पर रहते थे।
विज्ञापन


कालका पुलिस धर्मपुर स्थित उक्त मकान का बुुधवार को भी जायजा लेने पहुंची। पुलिस ने आसपास और दुकानदारों से बातचीत की। वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस ने पिंजौर के दो युवकों को भी कस्टडी में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। दूसरी तरफ पीड़ित युवती कालका के सरकारी अस्पताल में ही भर्ती है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि सोमवार रात को कालका के सरकारी अस्पताल में कुछ लोग घायल अवस्था में एक लड़की को छोड़ गए थे। पीड़ित ने बताया की वह बिहार की रहने वाली है। उसे उसकी मांग और गांव का मेंबर यहां लेकर आए थे। यहां उन्हें रागिनी नाम की महिला और जाकिर नाम के आदमी ने बिना दहेज के शादी करने के लिए बुलाया था। दिलशाद (जाकिर का भतीजा) के साथ कथित रूप से उसकी शादी का ड्रामा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसकी मां वापस चली गई तो उसे रागिनी, जाकिर तथा दिलशाद ने मारना शुरू कर दिया और उसे जिस्मफरोशी करने को बोलने लगे। वहीं मौका देख भागते हुए उसने छत से छलांग लगा दी। इसके बाद वह लोग अस्पताल में छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed