{"_id":"577ab8744f1c1b6c697fad25","slug":"murder-boy-murder-boy-murder-due-to-love-affair-panchkula-police-crime-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, पुलिस को नचा रहे कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, पुलिस को नचा रहे कातिल
Tue, 05 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
दोस्त की हत्या, लाल टीशर्ट में अभियुक्त
- फोटो : amar ujala
Link Copied
नाबालिग से प्रेम संबंध की वजह से संजीव उर्फ सन्नी की हत्या के मामले में जीआरपी आरोपी दोनों दोस्तों का सुराग मिलने के बाद भी उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। मोबाइल बंद करके हत्या आरोपी चंडीगढ़ जीआरपी को नचा रहे हैं। दो दिन पहले हत्या आरोपियों की लोकेशन बदायूं (उत्तर प्रदेश) मिली थी। जीआरपी एसएचओ उर्मिला ने बताया कि अब उनका मोबाइल बंद आ रहा है। तीन दोस्त एक नाबालिग लड़की को हल्लोमाजरा से रोपड़ छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान दो दोस्तों ने एक अपने साथी सन्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या करके दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए थे। नाबालिग रोपड़ की रहने वाली है। वह पंकज से शादी करने के लिए घर से हल्लोमाजरा आई थी। यहीं पंकज के साथ कुछ दिन रहने के बाद बुधवार को अपने घर जाने की इच्छा जताई। पंकज अपने दोस्तों सन्नी और आमिर को साथ लेकर नाबालिग लड़की को रोपड़ पहुंचाने के लिए चल पड़ा। तीनों साथ मिलकर उसे बुधवार अल सुबह रोपड़ पहुुंचाने के लिए घर से निकले। जब वह एरिया केएम नंबर 1/4 चंडीगढ़-मोहाली रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो अचानक सन्नी को पंकज और आमिर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।