फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mandir, panchkula, gullak, durg

नशे के लिए मंदिर के गुल्लक से उड़ाते थे नगदी

Thu, 10 Mar 2016 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Thu, 10 Mar 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
mandir, panchkula, gullak, durg
गिरफ्तार - फोटो : file photo
नशे के लिए मंदिरों के गुल्लक से पैसे चुराने वाले चोर गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि दोनों बच्चे अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। चोर गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी नैब सिंह ने बताया कि 8 मार्च 2016 को पंचकूला सेक्टर-17 की कोठी नंबर 261 निवासी व्यापारी राम अवतार बंसल ने पुलिस को घर में चोर घुसने और मंदिर में रखी हजारों रुपये की नगदी के चोरी होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-16 पुलिस चौकी को इस चोरी की वारदात को लेकर गुप्त सूचना मिली थी।
विज्ञापन


इसके आधार पर सहायक उप निरीक्षक राज कुुमार व कर्मवीर ने मौलीजागरां निवासी साहिल को पंचकूला की राजीव कालोनी से गिरफ्तार किया है। वीरवार को हुई गिरफ्तारी के बाद साहिल से पुलिस ने पूछताछ की है। पूछताछ में अभी दो चोरियों और अपने दो साथियों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल नशे की लत का शिकार बताया गया है। वह इसी के लिए चोरी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-17 स्थित राम अवतार बंसल की कोठी में मंदिर से चोरी के अलावा उसने सेक्टर-18 स्थित शिव मंदिर का गुल्लक तोड़ कर करीब 15 हजार से अधिक की नगदी चुराई थी।

पुलिस ने आरोपी से 3484 रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी से पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed