फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man Found Murdered in Panchkula

Murder in Panchkula: राजीव कॉलोनी में युवक की हत्या, गले से लेकर शरीर तक पर ताबड़तोड़ वार

Fri, 04 Oct 2024 08:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 08:57 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने शव को खून से लथपथ से देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

विज्ञापन
Man Found Murdered in Panchkula
युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला की राजीव कॉलोनी में एक व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजेंद्र निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी ने राजेंद्र के गले से लेकर शरीर पर दर्जन से ज्यादा वार कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने शव को खून से लथपथ से देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। घटनास्थल के पास से कैंची भी मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसी से राजेंद्र की हत्या की गई है। राजेंद्र कबाड़ बेचने का काम करता था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed