{"_id":"633ac4617ab3683f3c387cd4","slug":"loot-from-cash-agent-in-panchkula-sector-16-budhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: कैश कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक चाकू से किया हमला, 8.65 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूला: कैश कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक चाकू से किया हमला, 8.65 लाख रुपये लूटे
Mon, 03 Oct 2022 04:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:45 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस कैश एजेंट लक्ष्मीनारायण को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां उसका इलाज जारी है। पंचकूला एसीपी किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस की क्राइम ब्रांच और सेक्टर-14 थाना टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पंचकूला में कैश एजेंट से लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैश कलेक्शन एजेंट पर सोमवार को दिनदहाड़े हमला कर बाइक सवार तीन लुटेरों ने 8.65 लाख रुपये लूट लिए। पंचकूला के वार्ड नंबर-7 सेक्टर-16 के गांव बुढ़नपुर में लुटेरों ने एजेंट की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंकने के बाद चाकू से वार कर वारदात को अंजाम दिया। हमले में नयागांव निवासी एजेंट घायल हो गया। उसको बाइक से सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ सूचना मिलने पर सेक्टर-14 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच-19 और डिटेक्टिव स्टाफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की गहनता से जांच के बाद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा सेक्टर-6 स्थित पार्क के बाहर बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। एजेंट दुकानदारों से दो दिन का कैश कलेक्शन कर चंडीगढ़ कार्यालय जा रहा था।
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर बात करते समय हुई लूट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कैश एजेंट लक्ष्मी नारायण के पास एक मोबाइल कॉल आई। बाइक रोकने के बाद वह मोबाइल फोन पर कॉल सुनने लगा। तभी तीन लुटेरों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद लुटेरे उसका बैग छीनने की कोशिश करने लगे लेकिन लक्ष्मी ने बैग नहीं छोड़ा तो एक लुटेरे ने उस पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने अपने बचाव में हाथ आगे कर दिए। लुटेरे ने उसके दोनों हाथों पर चाकू से वार कर बैग की तनी काट दी। इसके बाद तीनों लुटेरे बाइक में बैग लेकर फरार हो गए। शोर सुनकर दुकानदार लक्की पहुंचा और घायल को उपचार के लिए बाइक से सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
दो दिनों का कैश लेकर निकला था एजेंट
लक्की ने बताया कि उसकी बुढ़नपुर में मोबाइल रिपेयर की दुकान है। वह मनी ट्रांसफर का भी काम करता है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कंपनी का एजेंट लक्ष्मी नारायण उर्फ लक्की ट्रांजेक्शन के पैसे लेने पहुंचा था। उसने लक्ष्मी नारायण को पैसे दे दिए। कुछ देर बाद लक्ष्मी नारायण वहां से चला गया। वह सेक्टर-26 चंडीगढ़ में कैश एजेंट के पास कैश कलेक्शन का काम करता है। रोज की तरह पीड़ित पंचकूला में मनी ट्रांसफर का कैश एकत्रित कर अपने कार्यालय में जमा करवाता है। रविवार के चलते दो दिन का कैश करीब 8.65 लाख रुपये था।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - किशोरी लाल, एसीपी।