फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Girl died in collision with Thar in Panchkula

थार ने युवती को कुचला: पंचकूला में फुटपाथ पर चढ़ाई थार, पैदल जा रही युवती को मारी टक्कर, मौत, आरोपी फरार

Mon, 24 Mar 2025 02:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 02:43 PM IST
सार

हरियाणा के पंचकूला में थार नेे युवती को कुचल दिया, जिससे युवती की मौत हो गई। मृतका मोहाली के जीरकपुर की रहने वाली थी। हादसा पंचकूला के सेक्टर-20 में सोमवार सुबह हुआ है। 

विज्ञापन
Girl died in collision with Thar in Panchkula
मृतका की फाइल फोटो और आरोपी की थार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। सेक्टर 20 में एक थार ने युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि थार चालक ने रॉन्ग साइड गाड़ी चला रहा था और उसने फुटपाथ पर चल रही युवती को चपेट में ले लिया। थार की टक्कर से लड़की को गंभीर चोटें आई और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका का नाम रिचा (22) है। वह जीरकपुर की रहने वाली थी और डी मार्ट पीर मुछल्ला में काम करती थी। आरोपी थार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना खत्म करवाया।
विज्ञापन


सेक्टर-20 थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी थार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed