फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Girl child found died under suspicious circumstances

Panchkula: छह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, बड़ी बहन बोली-पिता ने कंबल में लपेट कर फर्श पर गिराया था

Sat, 04 Jan 2025 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

गांव टपरिया की रहने वाली छह साल की सपना की तबीयत खराब थी और कपड़ों पर उल्टी के निशान भी थे। लेकिन बच्ची के चेहरे पर चोट और आंख के पास नील के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया।

विज्ञापन
Girl child found died under suspicious circumstances
पंचकूला में बच्ची की संदिग्ध हालात में माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के नजदीकी गांव टपरिया में एक 6 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम सपना बताया गया है। घटना बुधवार रात की है, जब बच्ची की हालत बिगड़ने की बात सामने आई। सुबह पुलिस को मामले की सूचना मिली, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

विज्ञापन


बच्ची की मां रेणु ने बताया कि सपना की तबीयत खराब थी और कपड़ों पर उल्टी के निशान भी थे। लेकिन बच्ची के चेहरे पर चोट और आंख के पास नील के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। बच्ची की बड़ी बहन आरती (9) ने पुलिस को बताया कि पिता अनिल ने रात को आंगन में शॉल में लपेटकर सपना को फर्श पर गिराया था। 
विज्ञापन




बड़ी बहन ने घटना स्थल पर पुलिस को वह शॉल भी दिखाई जिसमें बच्ची को लपेटा गया था। बच्ची के शव की स्थिति काफी दर्दनाक थी। उसकी आंखें खुली हुई थीं।

पिता पर हत्या का आरोप

बच्ची की मां ने पुलिस को दिए बयान में संदेह जताया कि उसके पति अनिल ने बच्ची को मारा है। हालांकि, पूछताछ के दौरान रेणु के बयानों में कई बार बदलाव आया, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पिता फरार 

घटना के बाद से ही बच्ची का पिता अनिल फरार है। सुबह करीब 400 मीटर दूर से उसे घर की ओर झांकते हुए देखा गया, लेकिन परिवार के सदस्यों के देखने पर वह फिर भाग गया।



पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने सुबह 10:30 बजे मौके पर पहुंचकर जांच की। रेणु और बड़ी बहन आरती को रायपुररानी थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने बच्ची की मौत की गहराई से जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed