फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   fraud, bank manager fraud, online fraud, cyber crime, kalka police, kalka

बैंक मैनेजर बन मांगी जानकारी, अकाउंट से निकाले 50 हजार

Sat, 26 Mar 2016 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Sat, 26 Mar 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
fraud, bank manager fraud, online fraud, cyber crime, kalka police, kalka
साइबर क्राइम
 खुद को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी लेकर अकाउंट से 50 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। कालका निवासी पीड़ित मंगत सिंह ने बताया कि उनका पीएनबी में अकाउंट है। रविवार शाम को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक का मैनेजर बताया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने एटीएम कार्ड को अपडेट करने के बहाने जानकारी ली। इसके कुछ ही देर बाद उनके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकल गए। पैसे निकलने के बारे में जब उसी नंबर पर फोन कर जानकारी ली तो जवाब मिला कि कुछ ही देर में पैसे वापस आ जाएंगे। इतना ही नहीं फोनकर्ता ने मोबाइल फोन से पैसे निकलने का मैसेज भी डिलीट करवा दिए।
विज्ञापन


मंगत सिंह की पत्नी गुरदीप कौर ने बताया कि शाम को एक टीवी चैनल पर ठीक इसी तरह के आनलाइन फ्राड की खबर देख कर उन्हें सारा मामला समझ आ गया। लेकिन जब तक उन्होंने अपने बैंक एटीएम में जाकर चेक किया तो अकाउंट से 50 हजार रुपये निकल चुके थे। उन्होंने दोबारा उस नंबर पर बात करके उनसे पैसे वापस करने की रिक्वेस्ट भी की, लेकिन उस व्यक्ति ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी मैनेजर ने बताया कि उन्हें भी खाताधारक द्वारा मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी है। थानाध्यक्ष उमेद सिंह ने बताया शिकायत मिल गई है। उन्होंने इस केस को साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed