{"_id":"67f220905888942d2f0224e2","slug":"atm-looted-in-pinjore-panchkula-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में लूट: पिंजौर में एटीएम काट कर ले गए लुटेरे, सीसीटीवी कैमरों पर छिड़का केमिकल, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूला में लूट: पिंजौर में एटीएम काट कर ले गए लुटेरे, सीसीटीवी कैमरों पर छिड़का केमिकल, मचा हड़कंप
Sun, 06 Apr 2025 12:05 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:05 PM IST
सार
पंचकूला के पिंजौर में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। लुटेरों ने एटीएम में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने लूट से पहले सीसीटीवी कैमरों में केमिकल छिड़का उसके बाद गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एटीएम में लूट की वारदात।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचकूला के पिंजौर में लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां शातिर लुटेरे एटीएम को काट कर ले गए। शातिरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया है। पिंजौर के ईश्वर नगर में शनिवार देर रात सनसनीखेज चोरी की वारदात होने से सनसनी फैल गई है। एक्सिस बैंक के एटीएम को अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काटकर उसमें रखा कैश चुरा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने एटीएम बूथ के अंदर लगे कैमरों पर केमिकल छिड़का, जिससे उनकी पहचान न हो सके।
पुलिस के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि एटीएम में कितनी राशि थी और चोरों की संख्या कितनी थी। पुलिस पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
गौरतलब है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि कुछ दिन पहले उन्होंने पिंजौर क्षेत्र के कई शराब के ठेकों को भी निशाना बनाया था। अब उन्होंने एटीएम को टारगेट करके पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।