फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कोठी का शेयर होल्डर बताकर ठगे 11,10,000 रुपये

कोठी का शेयर होल्डर बताकर ठगे 11,10,000 रुपये

Thu, 20 Sep 2018 02:42 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
कोठी का शेयर होल्डर बताकर ठगे 11,10,000 रुपये

विज्ञापन
दिल्ली निवासी पर ठगी करने के आरोप में केस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-22 के एससीओ नंबर-2438 के कारोबारी हरीश कुमार से सेक्टर-2 के मकान प्रॉपर्टी नंबर-88 का 1/7 शेयर होल्डर बताकर उनसे 11 लाख दस हजार रुपये की ठगी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली, वसंत कुंज के सेक्टर-8 निवासी आरएस कटोच के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए कि आरएस कटोच ने स्वयं को उक्त मकान नंबर के 1/7 अविवादित शेयर का कानूनी वारिस बताया। अपने शेयर को बेचने के लिए आरोपी ने उनसे 11 लाख दस हजार रुपये लिए और 5 नवंबर 2016 तक और उससे पहले की सेल डीड रजिस्टर करवाने को तैयार हो गया, लेकिन रकम हाथ में आने के बाद आरोपी ने सेल डीड रजिस्टर नहीं करवाई और न ही डील को आगे बढ़ाया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed