फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुबह हुई बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, लगा जाम

सुबह हुई बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, लगा जाम

Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सुबह हुई बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, लगा जाम
नोट: फोटो सहित।
विज्ञापन

सुबह हुई बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सुबह-सुबह की बारिश ने वीरवार को सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। मध्य मार्ग पर हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से लेकर रेलवे लाइट प्वाइंट और ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी दिखी। वाहन रेंगते-रेंगते आगे बढ़ते दिखाई दिए। दोपहर लगभग एक बजे सेक्टर-9 और 17 की विभाजित सड़के के साथ-साथ स्लिप रोड पर भारी जाम लगा। वाहन चालक काफी समय तक जाम में फंसे रहे।

दूसरी ओर, सुबह शहर के कई अंदरूनी सेक्टरों के गोल चक्कर पर भी वाहन चालक जाम में फंसे नजर आए। बारिश के चलते ट्रैफिक के पुलिसकर्मी मुख्य लाइट प्वाइंट के अलावा नजर नहीं आए। ऑफिस जाने की जल्दी में पंचकूला व अन्य जगहों से शहर में दाखिल हुए लोगों को जाम लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस पंचकूला व अन्य जगहों से मध्य मार्ग पर आने वाले वाहन चालकों को आगे बढ़ाती दिखी, लेकिन इससे मध्य मार्ग के दोनों तरफ बसे सेक्टरों व अन्य क्षेत्रों से मध्य मार्ग पर आने वाले वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। क्योंकि उन्हें निकलने को कम समय मिला, जबकि सीधे आने वाले वाहनों को लाइट प्वाइंट पर निकलने के लिए अधिक समय मिलता रहा। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करते भी देखे गए, लेकिन बारिश से रास्ते खराब होने के चलते सभी वाहन चालक धीरे-धीरे एक रेखा में चलने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed