फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला गई चेकअप कराने, पर्स ले गया चोर

महिला गई चेकअप कराने, पर्स ले गया चोर

Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
महिला गई चेकअप कराने, पर्स ले गया चोर
महिला चेकअप को गई, पर्स ले गए चोर
विज्ञापन

पर्स में था मोबाइल फोन, चार हजार कैश व आधार कार्ड
फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल की है घटना, मामला कैमरे में हुआ कैद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड के अंदर से चोरी होने मामला सामने आया है। अस्पताल में चेकअप के लिए आई महिला का पर्स कोई चोरी कर ले गया। पर्स में एक मोबाइल फोन, चार हजार कैश और आधार कार्ड था। यह घटना सीसीटीवी में कैद तो हो गई, लेकिन वह भी नाममात्र है। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खरड़ निवासी अभी सिंह ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। उसकी पत्नी डेढ़ माह की गर्भवती है जिसे दिखाने के लिए वह सिविल अस्पताल फेज-6 में सोमवार को गया था। अस्पताल में वह करीब नौ बजे पहुंच गया था। जहां उसकी पत्नी लाइन में लग गई और वह अपने बच्चे को लेकर बैठ गया। उसकी पत्नी के हाथ में पर्स था, जिसमें उसका मोबाइल फोन, चार हजार कैश व आधार कार्ड था। उसने मोबाइल फोन कुछ दिन पहले ही 18 हजार का खरीदा था। गायनी वार्ड में एक महिला स्टाफ ने बाहर का दरवाजा बंद कर रखा था। वह 4-5 महिला को अंदर डाक्टर के पास चेक करवाने के लिए भेज रही थी। पांच नंबर कमरे में बैठी डॉक्टर के पास उसका नंबर आया तो वहां आवाज लगाने वाली महिला ने कहा कि पर्स अंदर नहीं ले जा सकती। उसकी पत्नी ने पर्स बाहर कुर्सी पर रख दिया। अभी सिंह ने कहा कि जब उसकी पत्नी डाक्टर को दिखाने के बाद बाहर आई तो पर्स गायब था।
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग देखने को खाने पड़े धक्के
पर्स चोरी होने के बाद अभी सिंह रजिस्ट्रेशन वाले काउंटर पर गया। जहां सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोलर था। वहां जब सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही तो वहां मौजूद स्टाफ ने कहा कि एसएमओ के कहने पर ही वह दिखा सकते हैं। इसके बाद पीड़ित एसएमओ मजीत सिंह के पास गया तो एसएमओ ने एक पेज पर लिखकर दिया तो जाकर उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई। फुटेज में अभी सिंह की पत्नी 10 बजकर 21 मिनट पर कमरा नंबर-5 के बाहर लाइन में खड़ी हो गई थी। जब उसका नंबर आया तो उसने अपने हाथ में पकड़ा पर्स कमरे के साथ ही रखी खाली कुर्सी पर रखा, खाली कुर्सी के पास एक हरे रंग का सूट पहने एक महिला बैठी हुई थी। जैसे ही महिला को डाक्टर के कमरे में गई तो हरे सूट वाली महिला अचानक पर्स लेकर उठी और गेट खोलकर बाहर चली गई। चोरी की पूरी घटना कैमरे मे कैद तो हो गई, मगर फुटेज साफ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed