{"_id":"5cbf6f53bdec2213ef2d41fe","slug":"81556049747-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल से मारपीट कर हमलावर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल से मारपीट कर हमलावर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड कांस्टेबल से मारपीट कर हमलावर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में सेक्टर-31 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल नवतेज सिंह से एक बाइक सवार ने मारपीट कर डाली। आरोपी ने हेड कांस्टेबल पर रेहड़ी-फड़ी पर इस्तेमाल की जाने वाली ट्यब लाइट से हमला किया। नवतेज सिंह अपना बचाव करने में कामयाब रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। हेड कांस्टेबल नवतेज सिंह ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को आरोपी की पहचान परम आतमा के रूप में बताई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। इससे एक बच्चा उसकी बाइक की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। मौके पर सेक्टर-26 थाने के एक पुलिसकर्मी खड़े थे तो उन्होंने आरोपी को बाइक धीरे चलाने को चेताया। आरोपी उनसे बहस करने लगा। तभी हेड कांस्टेबल नवतेज सिंह वहां पहुंचे और आरोपी को पुलिसकर्मी से उलझते देख उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन इससे गुस्साए आरोपी ने ट्यूब लाइट उठाकर पुलिसकर्मी नवतेज सिंह पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।