फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वेलेंटाइन पर 3 डीएसपी 24 इंस्पेक्टर समेत साढे सात सौ पुलिसकमिँयों की तैनाती

वेलेंटाइन पर 3 डीएसपी 24 इंस्पेक्टर समेत साढे सात सौ पुलिसकमिँयों की तैनाती

Thu, 14 Feb 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन पर 3 डीएसपी 24  इंस्पेक्टर समेत साढे सात सौ पुलिसकमिँयों की तैनाती
वेलेंटाइन: छेड़खानी करने पर हवालात में डाल देगी पुलिस
विज्ञापन

सुरक्षा देने के लिए 776 पुलिसकर्मी रखेंगे चप्पे-चप्पे पर नजर
3 डीएसपी, 24 इंस्पेक्टर, पीसीआर और सादे कपड़े में महिला पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वेलेंटाइन-डे के मौके पर मनचलों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। इस दौरान मार्केट, कालेज, स्कूलों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगह पर कड़ी सुरक्षा रखी जाएगी। मनचलों को पकड़ने के लिए विभाग ने कई महिला पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीमें बनाई हैं। ये टीमें सादे कपड़ों में शहर के अलग-अलग हिस्सों पर मनचलों पर नजर रखेंगी। महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की हरकत करने पर पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर हवालात में डाल देंगी।

यूटी पुलिस ने वेलेंटाइन डे पर शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 776 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। तीन डीएसपी, 24 इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी और 749 एनजीओ/ओआएस शामिल होंगे। इसके अलावा शाम चार से रात दस बजे तक पुलिसकर्मी 44 जगहों पर नाके लगाएंगे। वेलेंटाइन डे के मौके पर पुलिसकर्मियों की सेक्टर 8, 9, 10, 11, 15,16 और 22 की मार्केट में खास नजर रहेगी। साथ ही लड़कियों के स्कूल और गर्ल्स कालेज व हॉस्टलों के बाहर स्पेशल फोर्स तैनात की जाएगी। इस दौरान पीसीआर जवान शापिंग मॉल, कालेज, स्कूल और पार्क और उसके आसपास के एरिया में पेट्रोलिंग कर मनचलों पर नजर रखेंगे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस रेश ड्राइविंग, प्रेशर हार्न और हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों को पकड़कर उनका चालान कर गाड़ी जब्त करेगी।
विज्ञापन


यं सावधानियां बरतें
1- ज्यादा सुनसान वाली जगह पर न जाएं।
2- खुद को असुरक्षित महसूस होने पर लें पुलिस की मदद।
3- हुड़दंग न मचाएं।
4- ऐसी जगहों पर न जाएं, जहां लोग हुड़दंग मचा रहे हों।
5- वाहन चालक बेवजह हार्न न बजाएं।
6- किसी को बेवजह परेशान न करें।

इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
सेक्टर-3 थाना 0172-2740254
सेक्टर-11 थाना 0172- 2747066
सेक्टर-17 थाना 0172- 2775139
पुलिस कंट्रोल रूम 100



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed