{"_id":"5c9bd4b3bdec222dcd5a898f","slug":"71553716403-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर बाहर से बजिनेस मैन की उड़ाई ऑडी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर बाहर से बजिनेस मैन की उड़ाई ऑडी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर से बिजनेसमैन की ऑडी कार चोरी
-पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-11 में चोरों ने बिजनेसमैन के घर के बाहर खड़ी ऑडी कार चोरी कर ली। कार मालिक की सूचना पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बिजनेसमैन जसपाल सिंह (65) ने बताया कि वह सेक्टर-11 में परिवार समेत रहते हैं। उनका इलेक्ट्रानिक का बिजनेस है। बीते 17 मार्च की रात घर के बाहर सफेद रंग की ऑडी कार नंबर (पीबी11 सीएन9266) खड़ी की थी। अगली सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर से कार गायब थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर और सेक्टर-11 थाना पुलिस ने बयान दर्ज किया है। पुलिस ने वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।