{"_id":"598f15944f1c1b3b148b4baf","slug":"71502549396-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जस्टिस फॉल विकास के पेज पर रोजाना बढ़ रहा 1हजार लाइक्स व फॉलोअर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जस्टिस फॉल विकास के पेज पर रोजाना बढ़ रहा 1हजार लाइक्स व फॉलोअर
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जस्टिस फॉर विकास बराला पर रोजाना 1हजार लाइक्स व फॉलोअर
दोस्तों ने बनाया फेसबुक पेज, विकास के पक्ष में आ रहे कमेंट्स
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हाई प्रोफाइल वर्णिका छेड़खानी मामले में गिरफ्तार हुए विकास बराला के पक्ष में सोशल मीडिया के जस्टिस फॉर विकास बराला पेज पर रोजाना 1 हजार लाइक व फॉलोअर जुड़ रहे हैं। इस दौरान लोग खुलकर बराला के पक्ष में कमेंट्स करके वारदात के आरोपों पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।
3 दिन में पेज पर 2169 लाइक, 2225 फॉलोअर जुड़ गए थे। जबकि चौथे दिन 2883 लाइक, कमेंट्स व 2952 फॉलोअर जुड़े हैं। विकास के समर्थकों ने जस्टिस फॉर विकास के नाम से 9 अगस्त से खास कैंपेन शुरू किया है। इस पेज पर तेजी से समर्थकों की संख्या बढ़ रही है व कुछ लोग विकास के खिलाफ भी कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल साइट फेसबुक पर उसके मित्रों ने बाकायदा ‘जस्टिस फार विकास’ के नाम से बनाया है। जिस पर लगातार रोजाना लोगों की ओर से विकास के लिए न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इस पेज के माध्यम से विकास के मित्रों द्वारा वर्णिका कुंडू के साथ हुई घटना की रात लगाए आरोपों पर सवालिया निशान लगाना शुरू किया है। उस पेज बताया गया है कि घटना की रात विकास गाड़ी को चला रहा था। यह बात वर्णिका ने भी मानी है। विकास की गाड़ी को पहले किसी अज्ञात कार ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद विकास के दोस्त आशीष के कहने पर ही उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और आशीष ने कार से उतरकर जब देखा कि कार में लड़की है तो वे कार में वापस बैठने के लिए जाने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया था।
विज्ञापन
समर्थन के साथ विकास के पीछा करने पर भी कुछ लोग सवालिया निशाना लगा रहे है। उनका कहना है कि विकास को पीछा करने की क्या जरूरत थी वह गाड़ी का नंबर नोट करके पुलिस को कॉल करता।