फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बिजनैसमैन के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर प्राइवेट गनमैन ने किया सुसाइड

बिजनैसमैन के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर प्राइवेट गनमैन ने किया सुसाइड

Wed, 19 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनैसमैन के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर प्राइवेट गनमैन  ने किया सुसाइड
बिजनेसमैन के गनमैन ने गोली मार की खुदकुशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-38 में बिजनेसमैन के गनमैन ने मंगलवार सुबह मालिक की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गनमैन पेट और शुगर की बीमारी के कारण परेशान चल रहा था। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मलोया के थाना प्रभारी राम रतन शर्मा ने बताया कि कल्याण सिंह (45) सेक्टर-38 वेस्ट निवासी बिजनेसमैन हरदीप सिंह का प्राइवेट गनमैन और ड्राइवर था। हरदीप सिंह का होटल का कारोबार है। कल्याण सिंह उनके पास 15 साल से काम कर रहा था। वह 3 बच्चों के साथ मोहाली में रहता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रोजाना की तरह वह सुबह बिजनेसमैन के सेक्टर-38 वेस्ट स्थित घर पहुंचा। इस दौरान किसी को कुछ समझ में आता कि कल्याण सिंह ने हरदीप सिंह की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची मलोया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कल्याण सिंह को पहले पेट में समस्या थी। इसका वह काफी समय से इलाज करवा रहा था। इसके अलावा उसे कुछ समय पहले शुगर की शिकायत हो गई। उसका इलाज पीजीआई से चल रहा था। मंगलवार को पीजीआई में डॉक्टर से उसका अप्वाइंटमेंट था।

-सेक्टर-38 वेस्ट की घटना, मालिक की लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गोली
-शुगर का चल रहा था इलाज, कुछ माह से परेशान था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed