फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला से पर्स छीनने वाले तीनों झपटमार पहुंचे सलाखों के पीछे

महिला से पर्स छीनने वाले तीनों झपटमार पहुंचे सलाखों के पीछे

Mon, 06 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
महिला से पर्स छीनने वाले तीनों झपटमार पहुंचे सलाखों के पीछे
चंडीगढ़। मलोया में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बीते शनिवार को मनिंदरजीत कौर से हजारों रुपये से भरा पर्स छीनकर फरार बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झपटमारों के कब्जे से पुलिस ने 17,540 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों में मलोया कालोनी निवासी एसी मैकेनिक गौरव शर्मा (28) रेहड़ी पर जूस बेचने वाला पुष्पिंदर (26) और गुरविंदर (25) हैं।
विज्ञापन

थाना मलोया के एसएचओ, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह की देखरेख में पुलिसकर्मियों ने मौका-ए-वारदात के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग तलाशा। पुलिस ने वारदात के 11 घंटे के भीतर आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी गौरव शर्मा पर चंडीगढ़ व मोहाली के विभिन्न पुलिस थानों में झपटमारी व चोरी के कुल 10 केस दर्ज हैं। दूसरे आरोपी पुष्पिंदर पर सेक्टर-39 थाने में चोरी के तीन केस दर्ज हैं। आरोपी गुरविंदर पर इससे पहले कोई केस दर्ज नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता लगा कि तीनों युवक शनिवार शराब पीना चाहते थे। पैसों की कमी से आरोपी लुधियाना से लौट कर मलोया घर जा रही मनिंदरजीत कौर से पर्स छीनकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (पीबी65टी-1758) बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed