फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बस स्टैंड पर बम की सूचना से हंडकंप, मौके पर पहुंची एसएसपी

बस स्टैंड पर बम की सूचना से हंडकंप, मौके पर पहुंची एसएसपी

Sat, 26 Jan 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बम की सूचना से हंडकंप, मौके पर पहुंची एसएसपी
मॉक ड्रिल : पुराने जिला अदालत की बिल्डिंग में आतंकी हमला
विज्ञापन

दोपहर 12:58 बजे की घटना, एक को मार गिराया, दो आतंकी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित पुरानी जिला अदालत की बिल्डिंग में एडवोकेट चैंबर में आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले से महकमे में हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर को 12:58 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली जिसके बाद मौके पर डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। जवानों ने पूरी बिल्डिंग खंगाल डाली और फिर ऑप्रेशन के तहत एक आतंकी को मार गिराया जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि यह कोई आतंकी हमला नहीं था, बल्कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस की मुस्तैदी को चेक करने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी।


लावारिस बैग मिलने से हड़कंप
सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड के गेट नंबर 7 के पास काले रंग के लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसपी निलांबरी जगदले पुलिस टीम, बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचीं। परेड ग्राउंड को चारों तरफ से घेर लिया गया, लेकिन बैग से कुछ नहीं मिला। एसएसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर कोई ऐसी घटना न हो, इसके लिए मॉक ड्रिल की गई थी। इससे पहले 23 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि नकाब पहने और हाथ में हथियार लिए एक संदिग्ध सेक्टर-17 स्थित कैट बिल्डिंग में घुसा हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया। वहां पर दहशत का माहौल हो गया था। ऑप्रेशन खत्म होने के बाद बताया गया कि यह मॉक ड्रिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed