{"_id":"5c377742bdec22734a6fcfc3","slug":"61547138882-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harish Sharma 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Harish Sharma 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में कैश विंडो पर खड़े व्यक्ति की जेब से निकाले 40 हजार
बेटी के आपरेशन के लिए लगा था लाइन में, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
बेटी का आपरेशन करवाने के लिए पैसे लेकर अस्पताल पहुंचे व्यक्ति राकेश कुमार की जेब से अज्ञात महिलाओं ने चुपके से 40 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। वारदात के समय राकेश कुमार आपरेशन की फीस जमा कराने के लिए अस्पताल की कैश विंडो लाइन में खड़े थे। जब उन्होंने पैसे जमा करवाने के लिए जेब में हाथ डाला तो कैश नहीं था। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि लाइन में तीन महिलाएं भी खड़ी थीं। इन्होंने योजना के साथ उसकी जेब से पैसे निकाले और फरार हो गईं। मामले की सूचना तुरंत थाना कैंटोनमेंट पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस शिकायत में राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। नजदीक ही एक निजी अस्पताल में बेटी को दाखिल कराया था। डाक्टर ने आपरेशन की बात कही थी। उन्होंने पैसों का इंतजाम किया और कैश जमा कराने के लिए लाइन में लग गए। उनके पास तीन महिलाएं भी खड़ी थीं। एक महिला आगे थी और दो पीछे थीं। वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जब उनका नंबर आया तो देखा कि जेब में पैसे नहीं थे। जिसे आरोपी महिलाओं ने चुपके से जेब से निकाल लिए थे। जब तक उन्हें पता चलता, आरोपी महिलाएं पैसे लेकर गायब हो गईं। जांच कर रहे एएसआई भूपिंदर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी भी कब्जे में ले ली है। महिलाओं की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।