फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नौकरी के चक्कर में जाली हस्ताक्षर कर जमा कराए कागजात

नौकरी के चक्कर में जाली हस्ताक्षर कर जमा कराए कागजात

Sun, 06 Jan 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के चक्कर में जाली हस्ताक्षर कर जमा कराए कागजात
सोनीपत के ध्यानार्थ.......
विज्ञापन


क्लर्क की परीक्षा पास करने वाले युवक के हस्ताक्षर फर्जी, केस दर्ज
केंद्रीय सदन ने 2017 में लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए आयोजित की थी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्रीय सदन कार्यालय की ओर से लोअर डिवीजन क्लर्क की पोस्ट के लिए परीक्षा देने आए एक युवक के जाली हस्ताक्षर पाए गए। इसका खुलासा सीएफएसएल की जांच के बाद हुआ है। विभाग ने शक के तौर पर युवक की हैंड राइटिंग और उसके तीनों पेपरों के दौरान किए हस्ताक्षर को मिलान के लिए भेजा था। सीएफएसएल रिपोर्ट में युवक के हस्ताक्षर और हैंड राइटिंग अलग-अलग मिली। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केंद्रीय सदन कार्यालय के डिप्टी रिजनल डायरेक्टर वरेन मिश्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 स्थित केंद्रीय सदन कार्यालय की तरफ से लोअर डिवीजन क्लर्क की पोस्ट के लिए 2017 में परीक्षा आयोजित की गई थी। सोनीपत निवासी दीपक इस परीक्षा में भाग लेने के लिए पहुंचा था। उसने इस परीक्षा के तहत 3 पेपर दिए थे। इसके बाद उसका लोअर डिवीजन क्लर्क की पोस्ट के लिए चयन हो गया था, लेकिन इसी बीच विभाग को पेपर के दौरान किए गए हस्ताक्षर को लेकर शक हुआ। इसके बाद विभाग ने अपनी तरफ से जांच करते हुए तीनों पेपरों के दौरान उसके द्वारा किए गए साइन और हैंड राइटिंग की जांच के लिए सीएफएसएल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed