{"_id":"5c0c215bbdec2241cd16c584","slug":"61544298843-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से उड़ाए नगदी और गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से उड़ाए नगदी और गहने
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुडै़ल में 15 हजार की नगदी और गहने चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुड़ैल में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़ आलमारी से 15 हजार की नगदी और गहनों पर हाथ कर दिया। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब घर का मालिक काम पर गया था। मामले की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बुड़ैल निवासी अमित ने बताया कि वह बुड़ैल में अपने परिवार के साथ रहता है। बीते दिनों उसके घर वाले अपने गांव यूपी गए थे। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह काम पर चला गया और रात करीब 8:30 बजे वापस लौटा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और आलमारी से 15 हजार की नगदी और गहने गायब थे। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।