{"_id":"5c9a8d98bdec22140d56a933","slug":"51553632664-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोप में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने के आरोप में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिश्वत के आरोप में हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल पर केस दर्ज
कांस्टेबल को निलंबित किया और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
झगड़े के मामले में एक पक्ष से रिश्वत लेने के हैं आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में यूटी पुलिस विभाग ने हेडकांस्टेबल अशोक कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार पर मलोया थाने में मामला दर्ज किया है। कांस्टेबल संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जबकि हेड कांस्टेबल अशोक को पुलिस लाइन भेजा गया है।
25 मार्च को एक व्यक्ति ने एसएसपी यूटी निलांबरी जगदले को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि करीब 15 दिन पूर्व डड्डूमाजरा में कारोबार के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता का जिससे झगड़ा हुआ, वह कांस्टेबल संजय का जानकार था। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता को धमकाया और कार्रवाई नहीं करने के एवज में उससे दस हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत उसने उच्च अधिकारियों से कर दी। इसके बाद सोमवार को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मलोया थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा-7,13(1)(बी) के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल से संजय को जांच में शामिल कर कई सवाल पूछे। उसे पक्ष रखने का पूरा समय दिया। उधर, आरोपी हेडकांस्टेबल अशोक अवकाश पर है। उसके लौटने पर उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों की जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। यूटी पुलिस विभाग में शिकायत पर अपने ही पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का यह अपनी तरह का पहला मामला है।