फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्कूली वर्दी 9वीं क्लास का छात्र एक्टिवा चोरी करते पब्लिक ने दबोचा

स्कूली वर्दी 9वीं क्लास का छात्र एक्टिवा चोरी करते पब्लिक ने दबोचा

Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
स्कूली वर्दी 9वीं क्लास का छात्र एक्टिवा चोरी करते पब्लिक ने दबोचा
स्कूल ड्रेस में एक्टिवा चुराते 9वीं का छात्र दबोचा
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस, एक केस सुलझा, एक्टिवा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-8 स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास स्कूल ड्रेस पहने एक 9वीं का छात्र एक्टिवा का लॉक तोड़कर चोरी करने के फिराक में था। इसी बीच एक्टिवा की मालकिन ने चोरी करते देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने छात्र को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने इससे पहले भी एक्टिवा चुराया था, जिसे पुलिस ने रिकवर कर लिया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वारदात शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-8 स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास एक छात्र को चोरी करते दबोचा गया है। आरोपी ने स्कूल की ड्रेस पहन रखा है। वह एक्टिवा चोरी कर भागने के फिराक में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। बयान में एक्टिवा की मालकिन ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक में कुछ काम से आई थी। जैसे ही वापस जाने लगी तो देखा कि आरोपी एक्टिवा का हैंडल तोड़ रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि बीते 30 जनवरी को आरोपी ने सेक्टर-8 स्थित पब्लिक शौचालय के पास से एक एक्टिवा चोरी की थी, जिसे पुलिस ने रिकवर कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed