{"_id":"5be49b36bdec2269af6498c0","slug":"51541708598-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ाई-झगड़े का निपटाया कराने गई पुलिस की फाड़ी वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़ाई-झगड़े का निपटाया कराने गई पुलिस की फाड़ी वर्दी
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर की पिटाई
कर फाड़ी वर्दी, केस दर्ज
महिला के साथ मारपीट की कॉल पर मलोया गई थी पीसीआर, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को पुलिस ने समझाया महिला से मत झगड़ो, गुस्से में आकर की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मलोया में लड़ाई-झगड़े की कॉल पर पहुंचे पुलिस पीसीआर विंग में तैनात सब इंस्पेक्टर की एक युवक ने पिटाई कर वर्दी फाड़ डाली। आरोपी युवक महज इस बात पर भड़क उठा कि एसआई उसे समझा रहा है कि पड़ोसी महिला से झगड़ा न करे। इससे गुस्से में आए युवक ने एसआई की पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ डाली। मलोया थाना पुलिस ने एसआई शिंगारा सिंह की शिकायत पर आरोपी मलोया निवासी संतोख के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बांधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
शिंगारा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मलोया स्थित मकान नंबर-5539 में झगड़ा हो रहा है। वह होमगार्ड सुरजीत के साथ मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हुए। गली पतली होने की वजह से पीसीआर उस मकान तक नहीं पहुंच पा रही थी। इसके चलते वह अकेले ही झगड़े वाली जगह पर पहुंचे। वहां उसे एक महिला मिली, जिसने बताया कि पड़ोसी संतोख उससे मारपीट कर रहा है। एसआई ने युवक को मारपीट करने से रोका और साइड होने के लिए कहा। इतने में आरोपी ने एसआई की पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। इसके बाद एसआई ने मारपीट होने की सूचना थाना पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वाले संतोख को दबोचकर थाने ले आई। एसआई ने कहा कि मारपीट के दौरान उसका एटीएम और पांच हजार रुपये की नकदी भी गिर गई।