फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sharab

sharab

Wed, 22 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
sharab
नाजायज शराब की 2100 पेटियां बरामद
विज्ञापन

आबकारी व कर विभाग और पुलिस ने की सांझी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। आबकारी एवं कर विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के लिए बनी देसी शराब की नाजायज रूप में दो कैंटरों में ले जाई जा रही 2100 पेटियां बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना शंभू में आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
आबकारी एवं कर विभाग में तैनात एआईजी गुरचैन सिंह धनोआ ने बताया कि राजपुरा रोड स्थित घन्नौर पुल पर आबकारी कर विभाग ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ नाका लगा रखा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि अरुणाचल प्रदेश के लिए बनी शराब नाजायज रूप में दो गाड़ियों अंदर भरकर ले जाई जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए जब दो कैंटरों को पड़ताल करने के लिए रोका गया, तो दोनों के ड्राइवर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। बल्कि दोनों ड्राइवर अपनी-अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए। दोनों गाड़ियों को पंजाब वैट एक्ट 2005 अधीन रोक लिया गया।
विज्ञापन

तलाशी से 2100 पेटी शराब बरामद हुई। यह शराब बिना बैच नंबर और निर्णाण तारीख के थी। शराब संबंधी दस्तावेज भी जाली पाए गए। इससे यह टैक्स चोरी का मामला बनता है। भागे ड्राइवरों की पहचान सम्मी मित्तल निवासी गांधी नगर मंडी गोबिंदगढ़ और कुटी के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना शंभू में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed