फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेटियों से छेड़छाड़ का आरोपी पिता गिरफ्तार

बेटियों से छेड़छाड़ का आरोपी पिता गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
बेटियों से छेड़छाड़ का आरोपी पिता गिरफ्तार
बेटियों से शारीरिक छेड़छाड़ करने वाला बाप गिरफ्तार
विज्ञापन


- दोनों बेटियों ने थाने पहुंच पुलिस को बताया था पिता की हरकतों के बारे में
- शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पिता द्वारा आए दिन की जाने वाली शारीरिक छेड़छाड़ से परेशान होकर दो बहनों ने पिता के खिलाफ थाने पहुंच शिकायत दी। मलोया थाना पुलिस ने दोनों नाबालिग बच्चियों की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन ने भी बच्चियों की काउंसलिंग की। वहीं आरोप को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मामले के अनुसार मलोया थाना एरिया निवासी 13 और 14 वर्षीय दो बहनों ने वीरवार को थाने में जाकर पिता की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को मामले की जानकारी दी। हेल्पलाइन से एक टीम थाने पहुंची और दोनों बच्चियों की काउंसिलिंग की।
विज्ञापन

बच्चियों ने टीम को बताया कि उनका पिता उनसे मारपीट, शारीरिक छेड़छाड़ करता है। साथ ही उन्हें डराता धमकाता है। पीड़ित बहनों ने बताया कि उनका पिता करीब दो साल से यह सब कर रहा है। डर के कारण उन्होंने किसी को इस बारे में पहले कभी कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य और पीड़ित बहनों की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जिला अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed