फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवती ने फंदे से लटककर दी जान

युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 12 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
युवती ने फंदे से लटककर दी जान
बी-टेक की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

रात 8 बजे की घटना, नहीं मिला मौके से सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित एक घर में बी-टेक की एक छात्रा ने शुक्रवार रात पंखे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे पंखे पर लटकता देखा तो जीएमसीएच-32 ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सेक्टर-30 निवासी स्वपना (24) के रूप में हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार रात करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-30 में एक युवती ने फंदा लगा लिया। सूचना पर पीसीआर और इंडस्ट्रियल थाना प्रभारी जेडपी खान ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि स्वपना की दादी शुक्रवार रात घर के बरामदे के पास बैठी हुई थी। इस दौरान स्वपना ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच में पता लगा कि दिन में वह परिवार के साथ घूमने गई थी। तब वह काफी खुश थी। उसने पिछले साल ही बी-टेक की पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल स्वपना ने फंदा क्यों लगाया इसके बारे में कुछ नहीं पता चला सका। पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed