फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एएसआई की मां के हाथ से सोने का कड़ा चोरी

एएसआई की मां के हाथ से सोने का कड़ा चोरी

Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
एएसआई की मां के हाथ से सोने का कड़ा चोरी
पंजाब पुलिस के एएसआई की मां के हाथ से सोने का कड़ा काट ले गई महिलाएं
विज्ञापन


- पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, कड़ा लेकर तीसरी फरार
- आरोपी दो महिलाएं दो दिन के रिमांड पर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई की मां के हाथ से महिला चोर गिरोह की तीन सदस्यों ने सोने का कड़ा काटकर चुरा लिया। हालांकि कडे़ के चोरी होने का पता चलते ही महिला ने शोर मचा दिया तो लोगों ने मौके से ही भागने का प्रयास कर रही दो महिलाओं को काबू कर लिया, जबकि तीसरी महिला सोने का कड़ा लेकर फरार होने में कामयाब रही। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान तरनतारन निवासी लाबो और कृष्णा के तौर पर हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर दोनों का दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-22 निवासी शीतल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सास संतोष का चेकअप करवाने के लिए वीरवार को उसे पीजीआई की ओपीडी में लेकर गई थी। वहां से लौटते वक्त दोपहर के समय वह बस में सवार होकर सेक्टर-22 के लिए निकले। पीजीआई बस स्टॉप से जैसे ही वह बस में चढ़ने लगे तो उस समय वहां कुछ भीड़ थी।
विज्ञापन

भीड़ में अचानक से तीन महिलाएं उनके पीछे से आई और धक्का-मुक्की करने लगी। इस दौरान एक महिला ने शीतल की सास संतोष के हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा काट कर चुरा लिया। कड़ा काटे जाने के अहसास होते ही संतोष ने शीतल को इस बारे में बताया तो शीतल ने शोर मचा दिया। उनका शोर सुनकर वहां से भाग रहीं दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उनकी तीसरी साथी वहां से फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर लाबो, कृष्णा और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी दोनों महिलाओं को अदालत में पेश कर उन्हें उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed