फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सड़क हादसे में इंश्योरंस कंपनी के रिटायर बुजुर्ग की मौत

सड़क हादसे में इंश्योरंस कंपनी के रिटायर बुजुर्ग की मौत

Sun, 10 Mar 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में इंश्योरंस कंपनी के रिटायर बुजुर्ग की मौत
बीमा कंपनी के रिटायर्ड अफसर के कार की टक्कर से माली की मौत
विज्ञापन

-बाइक पर जा रहा था, पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को किया गिरफ्तार
-सुबह करीब साढ़े बजे का हादसा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 प्रेस लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से 29 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव कैंबवाला निवासी विनोद कुमार (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर-4 निवासी कार चालक सुदेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सुदेश कुमार एक बीमा कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

हादसा शनिवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-17 प्रेस लाइट प्वाइंट पर सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पीसीआर और थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतक विनोद माली का काम करता है। वह काम पर जा रहा था। सेक्टर-17 प्रेस लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो स्विफ्ट डिजायर कार से टक्कर हो गई। हादसे में वह बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने शव को पीजीआई मोर्चरी में रखवा कर मामले की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed