फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विवाहित युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, शीशे पर पत्नी को लिखा, मैं तुम्हे माफ नहीं करूंगा

विवाहित युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, शीशे पर पत्नी को लिखा, मैं तुम्हे माफ नहीं करूंगा

Thu, 27 Dec 2018 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
विवाहित युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, शीशे पर पत्नी को लिखा, मैं तुम्हे माफ नहीं करूंगा
शीशे पर पत्नी को लिखा ‘मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा’, फिर फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, दो दिन मायके छोड़कर लौटा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-1 के मकान नंबर-1341 निवासी अमित (25) ने बुधवार सुबह घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसे फंदे से लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीसीआर जवानों समेत सेक्टर-31 थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने अमित के कमरे में रखे ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर अमित के खुदकुशी का कारण लिखा देखा। अमित ने काले रंग के स्कैच से शीशे पर पत्नी को लिखा था कि ‘मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा’। पुलिस ने अमित को तुरंत फंदे से नीचे उतारकर जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरी जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अमित एलांते मॉल की एक शॉप पर सेल्समैन था। शीशे पर मौत का कारण लिखे होने के चलते पुलिस ने शीशे को कब्जे में लेकर जांच की तो पता लगा कि अमित को पत्नी पर उसके अवैध संबंध का शक था। इस कारण अमित लंबे समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस जांच में पता लगा कि इसी कलह के चलते दो दिन पूर्व अमित पत्नी को उसके मायके छोड़ कर लौटा था। फिर बुधवार की सुबह घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अमित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा कर अमित की लिखावट के मिलान के लिए ड्रेसिंग टेबल के शीशे को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने अमित के पारिवारिक सदस्यों के बयान भी दर्ज किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed