फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चलती कार में लगी आग बाल बाल बचा चालक

चलती कार में लगी आग बाल बाल बचा चालक

Fri, 09 Nov 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग बाल बाल बचा चालक
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिवाली की शाम करीब 6.22 बजे सेक्टर-33/45 के लाइट प्वाइंट के पास अचानक एक चलती कार में लग गई। चलती कार में आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आग लगने से पहले चालक ने धुआं उठते देख गाड़ी रोक ली और गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया और समय रहते वह कार के बाहर आ गया। वहीं सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बुधवार शाम करीब 6.25 बजे फायर ब्रिगेड टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-33/45 के लाइट प्वाइंट के पास एक होंडा जैज कार में अचानक आग लग गई है। कार धू़-धू कर बीच सड़क पर जल रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। होंडा कार नंबर (सीएच01 बीएल-1125) सवार पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी हेमंत ने बताया कि वह किसी काम से जा रहे थे तभी अचानक कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कार में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed