फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीजीआई: डॉक्टर बनने के जुनून ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

पीजीआई: डॉक्टर बनने के जुनून ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Mon, 10 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई: डॉक्टर बनने के जुनून ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
शिमला के ध्यानार्थ.......
विज्ञापन


डॉक्टर बनने का जुनून, गले में
स्टेथोस्कोप डालकर घूमने लगा

पीजीआई में स्टेथोस्कोप, बीपी मशीन के साथ पकड़ा गया था हिमाचल का सुमित कुमार
पूछताछ में आरोपी ने डॉक्टर बनने के जुनून के चलते पीजीआई में घूमने की कही बात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीजीआई में बीते शनिवार की शाम गले में स्टेथोस्कोप और हाथ में बीपी की मशीन लिए डॉक्टर बनकर घूम रहा सुमित कुमार (24) यह सब महज शौक के लिए कर रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रहा है। उसका सपना डॉक्टर बनने का है। डॉक्टर बनने का जुनून ऐसा कि वह मेडिकल उपकरणों लेकर पीजीआई में घूमने लगा। 12वीं पास सुमित करीब एक साल से कजहेड़ी में पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के पारिवारिक सदस्यों से रविवार को पूछताछ की, लेकिन ऐसी कोई बात सामने नहीं आई, जिससे पता लग पाता कि उसका मकसद किसी घोटाले, वारदात या फिर गलत मंशा रही हो।

आरोपी सुमित कुमार मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कसुम्पटी की जीवन कॉलोनी में परीमहल के समीप गुडविल निवास का रहने वाला है। शनिवार की शाम न्यू ओपीडी के तीसरे तल की मेडिकल ओपीडी से आरोपी को सिक्योरिटी गार्ड ने काबू किया। आरोपी के फर्जी तरीके से मेडिकल उपकरणों सहित घूमने की सूचना पर डॉक्टरों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था। तलाशी में आरोपी के कब्जे से स्टेथोस्कोप, बीपी मशीन और सुमित नाम की फर्जी स्टांप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खरड़ निवासी एवं ओपीडी के सिक्योरिटी गार्ड स्वर्ण सिंह की शिकायत पर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed