{"_id":"5b64b26b4f1c1b9d3e8b4fb8","slug":"21533325931-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑरबिट होटल के मैनेजर पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑरबिट होटल के मैनेजर पर केस दर्ज
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑरबिट होटल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तार
होटल में विदेशियों के ठहराने के लिए नियमों का नहीं किया गया पालन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने होटल में विदेशियों को ठहराने के नियमों की उल्लंघना के आरोप में इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित ऑरबिट होटल के मैनेजर अरुण महाजन के खिलाफ फॉरनर एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त के मद्देेेेनजर पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस दौरान सामने आया कि होटल में नियमों की उल्लंघना की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले के दिशा-निर्देशों पर विशेष अभियान चलाया जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमें शहर के अलग-अलग होटलों, रैन बसेरों, सराय, गेस्ट हाउस और अन्य जगहों पर ठहरने वाले विदेशियों का रिकार्ड चेक कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने पाया कि होटल ऑरबिट में हाल ही में कुछ विदेशी ठहरे थे। होटल ने इस दौरान उनके ठहरने को लेकर न तो प्रॉपर रजिस्टर मेंटेन किया और न ही उनका फार्म नंबर सी (ऑनलाइन) भरा था। नियमों के तहत होटल में ठहरने वाले विदेशियों का पूरा विवरण और फार्म नंबर सी भरवाया जाना जरूरी होता है। होटल प्रबंधन की इस लापरवाही पर पुलिस ने होटल मैनेजर के खिलाफ फॉरनर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।