फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पत्नी, साली और उसके प्रेमी ने की थी कय्यूम की हत्या

पत्नी, साली और उसके प्रेमी ने की थी कय्यूम की हत्या

Sun, 07 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
पत्नी, साली और उसके प्रेमी ने की थी कय्यूम की हत्या
पत्नी, साली और उसके प्रेमी ने ही मारा था कय्यूम खान को
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर में हुई हत्या के मामले को पुलिस ने तीन दिन में सुलझाया
पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए चाकू और खून से सने कपड़े भी किए बरामद
आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया जाएगा, प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
गांव हुसैनपुर जंडपुर में हुए 29 वर्षीय नौजवान अब्दुल कय्यूम खान की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। हत्या के आरोपी में पुलिस ने मृतक की पत्नी शबाना, उसकी साली शबनम अंसारी उर्फ पलक और उसके प्रेमी मोहम्मद गुलजार को गिरफ्तार किया है। तीनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। तीनों यहां से भागने की फिराक में थे इससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। यह दावा शनिवार को डीएसपी दफ्तर खरड़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एएसपी (जांच) हरवीर सिंह अटवाल ने किया।
एएसपी ने कहा कि इस मामले को सुलझाने में सीआईए इंस्पेक्टर त्रिलोचन सिंह और थाना बलौंगी के एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने बढ़िया भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किए गए दोनों चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


ऐसे दबोचे गए आरोपी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी शनिवार को फरार होने की ताक में हैैं। सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ और थाना बलौंगी की टीमों ने जंडपुर-मनाणा रोड पर नाकाबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2005 में की थी लव मैरिज, तीन बच्चे थे
शुरूआती जांच में मृतक की पत्नी शबाना ने बताया कि वर्ष 2005 में उसने अब्दुल कय्यूम खान पुत्र बहीद निवासी काजी सराये चांदपुर जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के साथ लव मैरिज की थी। यह शादी घरवालों की मर्जी के खिलाफ हुई थी। इसके बाद काफी समय तक सब कुछ रहा था। उनके तीन लड़के और एक लड़की है। उसने बताया कि विवाह के बाद काफी समय तक वह दिल्ली में रहे और अब खरड़ में रह रहे थे।

मारपीट करता था, इसलिए मारने की योजना बनाई
शबाना ने बताया कि पति नशा करके उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। इस कारण वह परेशान रहती थी। अंत में परेशान होकर उसने बहन के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई। इसके बाद वारदात को पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया।

नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई शराब, फिर गए चंडीगढ़
शबाना ने बताया कि योजना के तहत उसकी बहन के प्रेमी ने नींद की गोलियां लाकर उन्हें दी। उसने यह गोलियां शराब में मिलाकर पति को पिला दिया। इसके बाद वह बच्चों समेत कार में सवार होकर चंडीगढ़ चला गया, लेकिन नशा अधिक होने के कारण उसने कार फुटपाथ पर चढ़ा दी। इस हादसे में वह घायल हो गया। घायल हालत में उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर-16 ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद वह जंडपुर वापस अपने घर आ गया।

हादसे में बचा तो बहन और उसके प्रेमी से करवाया कत्ल
शबाना ने बताया कि सुबह करीब चार बजे उसकी बहन ने अपने प्रेमी मोहम्मद गुलजार को बुलाया और दोनों उसके पति को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव हुसैनपुरा में सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर रॉड और चाकुओं से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद परिवार के साथ रहे आरोपी
हत्या के बाद उन पर कोई संदेह न करे। इसके लिए मृतक की पत्नी, उसकी बहन और प्रेमी घर पर रहे। मृतक के शव को लेकर दिल्ली गए। वहां संस्कार में भी शामिल हुए। लेकिन उनकी फोन कॉल और मोबाइल लोकेशन ने उनके खेल को बिगाड़ दिया।


साली कंप्यूटर कोर्स कर रही थी, प्रेमी था टेलर
पता चला है कि मृतक की साली शबनम फेज-एक मोहाली के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। जबकि गुलजार कपड़े सिलने का काम करता था। वह फेज-सात में ही एक बुटीक पर लगा हुआ था। उसने करीब दो महीने पहले वहां से काम छोड़ दिया था। हालांकि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed